Saturday, 27 November 2021

Daily Conversation


1. Don't get Offended.

बुरा मत मानो।

2. He is still angry

वह अभी भी गुस्सा है।

3. What do you need? 

आपको क्या चाहिए?

4. Don't be Over Smart.

ज्यादा होशियार मत बनो।

5. Don't gimmick too much. 

बहुत ज्यादा नौटंकी मत करो।

6. He has a mild fever.

उसे हल्का हल्का बुखार है।

7. It was Bound to Happen.

यह तो होना ही था।

8. This Doesn't Behove/Suits you.

यह आपको शोभा नहीं देता।

9. You are taking me wrong.

तुम मुझे गलत समझ रहे हो।

10. Small Wits Great Beast.

छोटा मुँह बड़ी बात।

11. All are ours here. 

यहाँ सब अपने हैं।

12. Stop Fussing 

रोना धोना बंद करो।

13. Work Wholeheartedly

दिल लगा कर काम करो।

14. Buzz off 

चले जाओ/दफा हो जाओ।

15. I don't give a damn.

मुझे घंटा फर्क नहीं पड़ता।

16. Shut your mouth.

अपना मुंह बंद करो।

17. I Smiled to Myself.

मैं मन ही मन मुस्कुराया।

18. Beyond fear lies victory.

डर के आगे जीत है।

19. How was your previous session? 

आपकी पिछला क्लास  कैसा था?

20. I have been there once. 

मैं एक बार वहां गया हूं।

21. People had come. 

लोग आए थे।

22. This is what I want. 

यही मैं चाहता हूं।

23. Neither I eat nor drank. 

न मैंने खाया न पिया।

24. The wind is almost still.

हवा एकदम बंद है।

25. When will you learn? 

तुम कब सीखेंगे?

26. I hang up now.

मैं अब फ़ोन रखता हूँ

27. There is no bigger scoundrel than you.

तुमसे बड़ा कोई  बदमाश नहीं

28. When will the procession come.

बारात कब तक आएगी 

29. It was an Awful Situation.

वह एक भयानक स्थिति थी।

30. I don't like flattering. 

मुझे चापलूसी पसंद नहीं है।

31. Where can I get dates?

मुझे खजूर कहाँ मिल सकते है? 

32. Feed me bit by bit. 

मुझे थोड़ा-थोड़ा करके खिलाओ।

33. May god succeed you by leaps & bound. 

तुम दिन रात उन्नति करो यही मेरी दुआ है

34. He is Bothering me so much

वो मुझे बहुत तंग कर रहा है

35. May I sit next to you 

क्या मैं आपके बगल में बैठ सकता हूँ

36. Got any Plans for tomorrow? 

कल के लिए कोई योजना है?

37. That's an outright lie.

यह सरासर झूठ है।

38. You look a bit Down.

तुम थोड़ा परेशान लग रहे हो

39. Kneel down and give thanks to God.

घुटने टेकें और भगवान को धन्यवाद दें।

40. How much is that?

कितना हुआ? 

41. What do we call this in English?

इसे अंग्रेजी में क्या कहते हैं? 

42. My mind is reeling.

मेरा सिर चक्कर खा रहा है

43. You shouldn’t take undue advantage of this situation.

तुम्हें इस परिस्थिति से फायदा नहीं उठाना चाहिए

44. He became bankrupt.

उसका दिवाला निकल गया

45. Which date falls on Sunday?

रविवार को कौन तारीख पड़ती है? 

46. I shall reach by the 5.30 train.

मैं साढ़े पांच बजे वाली गाड़ी से पहुँचूँगा

47. I did as I was told.

मैंने वैसा ही किया जैसा मुझे कहा गया था

48. It is a matter of sorrow.

 यह दुख की बात है

49. This dictatorship will not work.

यह तानाशाही नहीं चलेगी

50. I was overjoyed.

मेरा दिल बाग-बाग हो गया













No comments:

Post a Comment